{"_id":"62e5753768e0a843083888cb","slug":"corona-cases-increase-in-the-district-468-infected-with-94-new-cases-hamirpur-hp-news-sml4168903136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना मामलों में इजाफा, 94 नए मामलों के साथ 468 हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना मामलों में इजाफा, 94 नए मामलों के साथ 468 हुए संक्रमित
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को कोरोना के मामलों में और इजाफा हुआ है। शनिवार को 94 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। शुक्रवार को 93 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, एक्टिव केस 468 हो गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही सार्वजनिक स्थानों में आ रहे हैं।
शनिवार को आरटीपीसीआर जांच में 73 सैंपल जांचे गए। इनमें से दस सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में जांचे गए 435 सैंपलों में से 84 पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही जिला में कुल संक्रमित 24,459 हो गए हैं। कुल एक्टिव केस 468 हो गए हैं। कुल संक्रमितों में से 23,660 लोग ठीक हो चुके हैं और 330 ने अपनी जान गंवाई है। एक्टिव 468 मामलों में से पांच डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन है।
जबकि, शेष 463 गृह संगरोध में हैं। जिले में सार्वजनिक जगहों पर न तो उचित सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क पहन रहे हैं। जबकि शुरू में जब कोरोना के मामले सामने आए थे तो कई तरह की बंदिशें सरकार की ओर से लगाई गई थीं। सरकार ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है, इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने लोगों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी नियम की पालना करने का आग्रह किया।