फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona case

मेडिकल कॉलेज की आठ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं समेत 225 पॉजिटिव

Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की आठ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं समेत कुल 225 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में कोर्ट कांप्लेक्स नादौन के दो मामले भी शामिल हैं। इससे पूर्व एनआईटी हमीरपुर में अधिकतर छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमबीबीएस प्रशिक्षु संक्रमित होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 813 सैंपल लिए गए, जिनमें 180 पॉजिटिव निकले। वहीं आरटीपीसीआर में 45 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विशेष एहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें। लक्षण आने पर अपने आपको आइसोलेट कर लें और जांच करवाएं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। बुधवार तक जिला में 20122 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18864 ठीेक हो गए हैं, जबकि 948 एक्टिव केस हैं। 309 लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। एक्टिव 948 में से 16 मरीज डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं। शेष 932 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed