{"_id":"61ae5ba0fc26db418a0e97fa","slug":"corona-case-hamirpur-hp-news-sml392592026","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल की स्टाफ सदस्य समेत 13 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल की स्टाफ सदस्य समेत 13 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में सोमवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर की स्टाफ सदस्य समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरे दिन भी सैनिक स्कूल में एक संक्रमित मामला निकला है। रैपिड एंटीजन टेस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। जबकि आरटी पीसीआर टेस्ट में कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 671 सैंपल लिए गए जिनमें से 13 पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी जिला में कुल मिलाकर 819 सैंपल लिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से अपील की है कि अगर उन्हें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें और अपना टेस्ट अवश्य करवाएं। जिला में अब तक कुल संक्रमित 17967 हो चुके हैं। इनमें से 17565 ठीक हो चुके हैं। जबकि 97 एक्टिव केस और 304 की मौत हो चुकी है।