{"_id":"5f7f46628ebc3e9bbb18cc2e","slug":"corona-case-hamirpur-hp-news-sml3476971200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में 9 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में 9 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आरटी पीसीआर टेस्ट में 6 और एंटीजन रैपिड टेस्ट से 3 लोग पॉजिटिव निकले हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी पीसीआर टेस्ट से पॉजिटिव पाए गए लोगों में उखली गांव का 36 वर्षीय व्यक्ति और 56 वर्षीय महिला, भोरंज उपमंडल के कक्कड़ गांव की 9 वर्षीय बच्ची, गांव री डाकघर उट्टप की 50 वर्षीय महिला, हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 का 30 वर्षीय व्यक्ति और बोहनी गांव का 34 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
इसके अलावा विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 36 सैंपल लिए गए। इनमें से 3 पॉजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में भरेड़ी क्षेत्र के गांव पल्ली का 25 वर्षीय युवक शामिल है। इसके अलावा मेडिकल कालेज में 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन दोनों को मेडिकल कालेज नेरचौक शिफ्ट किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने लोगों से सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में ही बचाव है।