{"_id":"6634d43e0a523d18d304eb80","slug":"contract-opened-in-residential-area-villagers-raised-demand-for-closure-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126884-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रिहायशी क्षेत्र में खोल दिया ठेका, ग्रामीणों ने बंद करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रिहायशी क्षेत्र में खोल दिया ठेका, ग्रामीणों ने बंद करने की उठाई मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ग्राम पंचायत अणु के ग्रामीणों और नारायण महिला मंडल की सदस्यों ने शुक्रवार को पंचायत में खोले शराब ठेके को बंद करने के लिए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों उत्तम सिंह, निशु, संजीव, रोहित, सफल डोगरा, आशु, अंकुश, रजनी देवी, दुर्गा दास, अभिषेक, पूनम कुमारी आदि ने कहा कि उनकी पंचायत में पहले ही चिट्टा, चरस आदि विभिन्न नशे के मामलों में युवा संलिप्त में हैं। पंचायत के अनेकों युवाओं के खिलाफ कोर्ट में केस चले हुए हैंं।
ऐसे में पंचायत में अतिरिक्त शराब के ठेके का खुलना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायत में शराब का ठेका खुल जाने से युवा पीढ़ी पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। शराब का ठेका रिहायशी क्षेत्र में खोला गया है। ऐसे में छोटे बच्चों और महिलाओं पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अणु पंचायत को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से गोद लिया गया है। उन्होंने उपायुक्त से पंचायत में शराब के ठेके को बंद करने की मांग की है। वहीं, उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि उचित कदम उठाए जाएंगे।