फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   contaiment zone

बड़सर अस्पताल और भोरंज का दलालड़ गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर

Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर के ओपीडी एवं इंडोर ब्लॉक तथा भोरंज की ग्राम पंचायत बधानी के दलालड़ गांव को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था और कर्फ्यू ढील समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन इस अभियान के दौरान भी कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। जिलाधीश ने बताया कि स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद इनमें कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अब इन क्षेत्रों में रोजाना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed