फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of Town Hall, PHC Chabutra will start within a month

Hamirpur (Himachal) News: एक माह के भीतर शुरू होगा टाउन हॉल, पीएचसी चबूतरा का निर्माण कार्य

Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। लगातार विवादों में रहा सुजानपुर के टाउन हॉल का निर्माण कार्य अब जल्द ही शुरू होने वाला है। राज्य सरकार ने निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चबूतरा में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए भी ढाई करोड़ रुपए जारी किए हैं। बजट राशि जारी होने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करवा ली है। एक माह के भीतर दोनों भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सुजानपुर के टाउन हॉल का निर्माण कार्य तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुजानपुर टाउन हॉल का शिलान्यास किया था। बजट के तौर पर करीब 70 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई थी। लेकिन, सत्ता परिवर्तन होने के बाद टाउन हॉल का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। सत्तासीन हुई पूर्व भाजपा सरकार ने पुराने शिलान्यास वाले स्थान को उपयुक्त न बताते हुए इसके लिए नए स्थान का चयन डोली क्षेत्र में किया। नया स्थान चिह्नित होने के बाद टाउन हॉल बनाने की कवायद आगे नहीं बढ़ सकी। अब कांग्रेस के फिर से सत्ता में आने पर इस दिशा में काम आगे बढ़ा है। सुजानपुर के टाउन हॉल निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा ने भी सरकार के सामने बात रखी थी और कहा था कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने टाउन हॉल निर्माण के लिए जो शिलान्यास किया था, उसी स्थान पर टाउन हॉल का निर्माण होना चाहिए। लंबे इंतजार के बाद अब उसी स्थान पर टाउन हॉल बनाने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-

टाउन हॉल निर्माण के लिए तीन करोड़ और पीएससी चबूतरा के लिए ढाई करोड़ जारी हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

-अभिषेक शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed