{"_id":"69308e81cd73cf6e170f3868","slug":"construction-of-122-meter-long-bridge-on-bakar-khad-at-barara-begins-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-175510-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाकर खड्ड पर बराड़ा में 122 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाकर खड्ड पर बराड़ा में 122 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू
Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाकर खड्ड पर बराड़ा में पुल निर्माण शुरू। संवाद
सुभाष राज
टौणी देवी (हमीरपुर)। ब्लॉक टौणी देवी के अंतर्गत बाकर खड्ड पर बराड़ा में 122 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने 2027 तक पुल को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-तीन के तहत पुल निर्माण को स्वीकृति मिली है। पुल निर्माण पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पुल जिला हमीरपुर और मंडी को जोड़ेगा, जिससे करीब 15 किलोमीटर सफर कम हो जाएगा। पुल निर्माण से प्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार लोग लाभान्वित होंगे।
स्थानीय लोगों की ओर से बाकर खड्ड पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। जनता की मांग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बाकर खड्ड पर डबल लेन पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद तमाम औपचारिकताओं को पूर्ण किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद अब कार्य शुरू किया गया है। कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग का आभार प्रकट किया है।
मंडी और हमीरपुर जिले को जोड़ेगा पुल
पुल निर्माण के बाद मंडी और हमीरपुर जिले के अवाहदेवी, धर्मपुर और सरकाघाट क्षेत्रों की दूरी सात से आठ किमी कम हो जाएगी। इस पुल के बनने के बाद दोनों जिलों के स्थानीय लोगों को आठ किमी का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। मंडी के टीहरा पाॅइंट पर सड़क से यह पुल जुड़ेगा। धर्मपुर, मंडी के लोग कमलाहिया सहित अन्य रूट से आते हैं, उनके लिए करीब आठ किलोमीटर दूरी कम होगी। लोग समीरपुर, अवाहदेवी से होकर टीहरा मंडी में पहुंचते हैं। पुल निर्माण के बाद यदि निर्धारित रूट को लोग प्रयोग करेंगे, तो लोग कम समय में निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे। बराड़ा, पटनौण धार से होते हुए बाकर खड्ड के लिए सड़क जाती है। यही सड़क मंडी से आने वाली सड़क से मिलती है।
कोट
बाकर खड्ड पर बराड़ा में पुल निर्माण शुरू हो गया है। 2027 तक निर्माण संपन्न हो जाएगा। करीब 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। -नितीश भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी