{"_id":"620e874d539a38770f2eefc1","slug":"congress-workers-should-give-impetus-to-the-membership-drive-deepa-das-hamirpur-hp-news-sml3999282193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को गति दें : दीपा दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को गति दें : दीपा दास
विज्ञापन
हमीरपुर में सदस्यता अभियान की बैठक में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी, कुलदीप सिं?
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में हमीरपुर में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की। इस मौके पर सदस्यता अभियान की प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और विधायक राजेंद्र राणा ने विशेष रूप से भाग लिया।
दीपा दास मुंशी ने जिला कांग्रेस से सदस्यता अभियान को गति देने के निर्देश दिए। समाज के सभी वर्गों को खासतौर पर महिलाओं और युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा में जोड़ने का एजेंडा हाउस के सामने रखा।
बैठक में मेंबरशिप से संबंधित सुझाव सदस्यों ने दिए। हाउस का मत था कि यह वर्ष 2022 चुनावी वर्ष है इस कारण पुराने अनुभव के अनुसार इस समय सारा ध्यान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए देना चाहिए। चुनावी प्रक्रिया में संगठन के गुटों में बंट जाने की आशंका रहती है जिसमें पार्टी को नुकसान हो सकता है। विधानसभा चुनावों पर इसका गलत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
दीपा दास मुंशी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 सदस्य भर्ती करने का लक्ष्य है, जो 31 मार्च 2022 तक पूरा किया जाना है। कुलदीप राठौर ने कहा कि वोटर कार्ड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ऐप पर रजिस्ट्रेशन होगा, ताकि फर्जी सदस्यता को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार के कारण भाजपा बौखलाहट में है और अधिकारियों के जरिए दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री बिना बजट की घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश के 22 कमजोर विस क्षेत्रों में पदयात्रा और अन्य कार्यक्रमों के जरिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। वहीं इस बैठक में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू और इंद्रदत्त लखनपाल गैर हाजिर रहे। वहीं एक कांग्रेस नेता ने कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में ही विस चुनाव करवाने की मांग इस बैठक में उठाकर हलचल पैदा कर दी। बैठक में पूर्व विधायक अनीता वर्मा, मीडिया विभाग के संयोजक अभिषेक राणा, बृजमोहन सोनी, दीपक शर्मा, डॉक्टर रत्न डोगरा, दीपक शर्मा, तेज नाथ तेज, अनिल वर्मा, राकेश रानी, कमल पठानिया समेत अन्य मौजूद रहे।