{"_id":"6421de4f118d9185a7091f8b","slug":"congress-workers-roared-at-gandhi-chowk-hamirpur-hp-news-c-19-1-102424-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हो रही कार्रवाई के विरोध में सोमवार को हमीरपुर गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया और राहुल गांधी पर की जा रही कार्रवाई का विरोध जताया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रर्दशन किया। इस दौरान राहुल गांधी पर कार्रवाई की उन्होंने जमकर निंदा की। धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, एडवोकेट रोहित शर्मा, नरेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र जार, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती, शहशांह और राकेश रानी वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र खत्म हो रहा है और इसके विरोध में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक विपक्ष नहीं होगा तब तक सरकार नही चल सकती है। उन्होंने कहा कि देश को चलाने में कमियों को विपक्ष हर वक्त याद करवाता है। अनीता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है और तानाशाह रवैया को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की सुरक्षा करना सभी देशवासियों का फर्ज बनता है। वहीं, केसीसी बैंक अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि षडय़ंत्र के तहत राहुल गांधी पर कार्रवाई की गई है जो कि लोकतंत्र में बहुत ही शर्मनाक हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में अब न्याय बेचने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में इस तरह का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत ही राहुल गांधी पर कार्रवाई का विरोध जताया जा रहा है।
सीएम के जिले में नहीं जुटी भीड़-
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला में राहुल गांधी के मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ कम पड़ गई। मुश्किल से तीन दर्जन पदाधिकारी ही इस धरने में शामिल हो पाए जबकि पूर्व में जिला और प्रदेश स्तर के प्रदर्शन में अच्छी खासी भीड़ जुटती थी। अचानक ऐसा क्या हुआ कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन से दूरी बना ली। लोगों की भीड़ न जुटना दिन भर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहा। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में कांग्रेस को हमीरपुर में कोई कार्यक्रम करवाना मुश्किल हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जब चल रहा था तो सामने से सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रैली भोटा चौक से गांधी चौक की तरफ कूच कर गई। गांधी चौक पर सैकड़ों की संख्या में पहुंची सीटू कार्यकर्ता के पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ता अपना धरना खत्म कर यहां से चले गए।