फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress trying to ruin subordinate selection board, alleges BJP

चयन बोर्ड का अस्तित्व मिटने की साजिश : भाजपा

Fri, 15 Jan 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
Congress trying to ruin subordinate selection board, alleges BJP

भाजपा के जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी अजय शर्मा और जिला मीडिया सह-प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने आरोप लगाया की वीरभद्र सरकार अपने दिन पूरे होते देख आनन-फानन में युवा विरोधी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हमीरपुर स्थित अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड का अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस बोर्ड का नाम बदलने का निर्णय लिया है। अजय ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब 2003 में सत्ता में आए थे तो उन्होंने अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड को मुर्गी खाने में बदल देने वाले अपनी घोषणा को यथार्थ में बदलने की भरपूर कोशिश की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का वायदा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे बंद कर रही है। महामंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल को ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कई कदम उठाये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की संकीर्ण मानसिकता के चलते बिजली प्रोजेक्टों को रद्द किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के ऊर्जा राज्य बनने की राह में अवरोध पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed