{"_id":"495ed176ba0f36093b47e59267ae9f7c","slug":"congress-to-oppose-indo-pak-cricket-match-at-dharamshala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच का जिला, ब्लॉक स्तर करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक मैच का जिला, ब्लॉक स्तर करेंगे विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने भारत-पाक क्रिकेट मैच को धर्मशाला में करने के लिए बीसीसीआई सचिव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को आड़े हाथ लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अमित ठाकुर, जिला लीगल सेल के अध्यक्ष केसी भाटिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार आदि कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि मैच के आयोजन का स्थानीय नेता एवं सामाजिक संगठन भारी विरोध जता चुके हैं।
विज्ञापन
यहां तक कि भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी इस बारे में गंभीर चेतावनी दे रहे हैं। इस दौरान केसीसी बैंक के वाइस चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि ब्लॉक एवं जिला स्तर पर मैच के विरोध में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुरक्षा की व्यवस्था की कमी के चलते परिणाम गंभीर होने का अंदेशा जता चुके हैं। इसके बावजूद अनुराग ठाकुर इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच को छोड़ बाकी सभी नौ मैचों के धर्मशाला में आयोजन का कांग्रेस स्वागत करेगी।
इन मैचों के टिकटों को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता शहीद परिवारों के सहायतार्थ अधिक दामों में भी खरीदेंगे। पार्टी एचपीसीए से भी मांग करेगी कि प्रदेश में टी-20 मैचों से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा प्रदेश के शहीद जवानों के परिवारों, विधवाओं और उनके बच्चों को दें।
उन्होंने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि पठानकोट हादसे में प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिवारों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए मैच को रद्द या किसी अन्य राज्य में करवाया जाए।