फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress to block eight in Barsar will perform

बड़सर में आठ को ब्लॉक कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर जन आक्रोश रैली का आयोजन 8 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे मैहरे में करेगी। इसमें प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मुख्य रूप से शामिल होंगे। विरोध प्रदर्शन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार आमजन की आशाओं पर पूरी तरह असफल रही है। कोरोना महामारी के कारण गरीब आदमी भुखमरी की नौबत तक पहुंच गया है। लेकिन सरकार को उनकी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। प्रदेश सरकार राहत पहुंचाने में नाकाम रही है। राजेंद्र जार ने कहा कि अगर यह प्रदेश सरकार के प्रभावितों की मदद नहीं कर सकती तो वह कोरोना से प्रभावित परिवारों के लिए केंद्र सरकार से बड़े राहत पैकेज की मांग उठाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, रतन डोगरा महासचिव राजेश आनंद, सचिव देवीदास शहंशाह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल ब्लाक महासचिव मनोहर लाल ,सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाक्स:
हाईकमान को दी जानकारी : जार
जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू पिछले तीन वर्षों में जिलास्तर पर आयोजित किए गए पार्टी केे किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है। इसकी सूचना पार्टी हाईकमान को दी जा चुकी है। राजेंद्र जार ने कहा कि जिला में अभी तक जितने भी कार्यक्रम और धरना-प्रदर्शन हुए उनकी सूचना विधायक सुक्खू को फोन से दी जाती रही है। वह कार्यक्रमों में भाग नहीं लेते हैं इसके बारे में पार्टी हाईकमान और सुक्खू खुद ज्यादा बेहतर बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed