फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress started 75 km Gaurav Yatra from Barsar

कांग्रेस ने बड़सर से शुरू की 75 किलोमीटर की गौरव यात्रा

Tue, 09 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress started 75 km Gaurav Yatra from Barsar
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर आजादी की गौरव यात्रा निकालती ह - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर/हमीरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने आजादी की गौरव यात्रा का शुभारंभ बड़सर के मैहरे से सलौणी तक किया। इस यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर का सक्रिय सहयोग रहा। यात्रा की अगुवाई जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने की। कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस 14 अगस्त तक जिलाभर में 75 किलोमीटर की पदयात्रा तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी तथा पार्टी के नेताओं की कुर्बानियों का व्याख्यान करना व आजादी पाने के लिए उनके संघर्ष की सच्चाई को लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार गलत प्रचार करके आमजन को भ्रमित कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकारी की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों-मजदूरों का शोषण, अग्निपथ योजना, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी की मार, ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग आदि ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरना व आम जनता को जागृत करना इस यात्रा का उद्देश्य है। जार ने इस यात्रा की विस्तृत रिपोर्ट उपस्थित जनसमूह के समक्ष पेश की और पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य बनाकर चलने का आह्वान किया। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि सरकार लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है और विपक्ष के खिलाफ तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर के अध्यक्ष केवल धीमान, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल पठानिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed