फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress roared on the issue of inflation, unemployment and corruption

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरजे कांग्रेसी

Thu, 16 Sep 2021 08:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Congress roared on the issue of inflation, unemployment and corruption
गांधी चौक हमीरपुर में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने वीरवार को जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में शहर के भोटा चौक से मेन बाजार होते हुए गांधी चौक तक सरकार के जनविरोधी निर्णयों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।
विज्ञापन

गांधी चौक में रैली को संबोधित करते हुए राजेंद्र जार ने कहा कि बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, गिरती कानून व्यवस्था, देश की संपत्तियों की नीलामी से जनता आहत है। आम आदमी का भरोसा सरकार और सिस्टम से उठ चुका है। सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनहित के हर मुद्दे और मामले पर बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री कांड की सीबीआई से जांच की मांग करते हुए तमाम कांग्रेस नेताओं ने सरकार को निशाने पर रखा।
विज्ञापन

इसी बीच जिला कांग्रेस ने डीसी हमीरपुर के माध्यम से मानव भारती फर्जी डिग्री कांड की सीबीआई से जांच करवाने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार सीबीआई से जांच करवाए अन्यथा जन आक्रोश का सामना करने को तैयार रहे। सरकार इस लाखों-करोड़ों के घोटाले के असली गुनहगारों को बचाने और असलियत को छिपाने का प्रयास कर रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी की जांच से कतई संतुष्ट नहीं हैं। वह भी इस मामले की जांच सीबीआई से चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन और प्रवक्ता अभिषेक राणा, नरेश ठाकुर, मनोज शर्मा, बलविंद्र सिंह बबलू, कमल पठानिया सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। जबकि, नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस रैली में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed