फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress road show

युद्ध के मैदान में उतरकर कार्यकर्ताओं को लडनी है बड़ी लड़ाई : प्रतिभा

Tue, 12 Jul 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
congress road show
हमीरपुर गांधी चौक से टाउन हाल तक रोडशो में भाग लेते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुकेश अ - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने मंगलवार को टाउन हाल में जिला कार्यकर्ता नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने की।
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना को लागू कर युवाओं के साथ धोखा किया है। यही नहीं हिमाचल से ही सैकड़ों युवा सेना भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके थे। इस भर्ती को रद्द करने से युवाओं में भारी रोष है। अभिभावकों ने कर्जा लेकर अपने बच्चों को सेना और पुलिस भर्ती की कोचिंग दिलाई थी, लेकिन पुलिस भर्ती का पेपर भी लीक करवा दिया गया। पेपर लीक मामले में हिमाचल पुलिस के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं, लेकिन सरकार उन्हें बचा रही है।
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। अब प्रदेश की जनता को तय करना है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब युद्ध के मैदान में उतरकर बड़ी लड़ाई लड़नी होगी, इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने भी भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बड़ा हमला बोला। इससे पहले जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि वर्ष 1972 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी और आज पार्टी की सेवा करते हुए 50 साल पूरे हो गए हैं। न तो विधानसभा का चुनाव लड़ना है और न ही कोई बड़ा ओहदा चाहिए। जार ने कहा कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं को जो किन्हीं कारणों से घर बैठ चुके थे, उनमें जोश भरकर उन्हें पार्टी के साथ फिर से जोड़ा है ताकि हमीरपुर जिला में कांग्रेस पार्टी मजबूत हो सके। वर्तमान में जिले में पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन अब सभी कार्यकर्ता मेहनत कर पांचों सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, सुशील शर्मा बिट्टू, कांग्रेस बौद्धिक सेल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा, सुरेश कुमार, प्रवक्ता प्रेम कौशल, कमल पठानिया, नरेश लखनपाल, बलविंद्र सिंह बबलू, पवन कालिया, नीलम ठाकुर, ज्योति खन्ना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी और कांग्रेस सचिव राजीव राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed