फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress on road againest centrel govt

महंगाई के विरोध में बड़सर में गरजे कांग्रेसी

Fri, 03 Jul 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
congress on road againest centrel govt
महंगाई के विरोध में रैली निकालते बड़सर कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर ने शुक्रवार को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस ने एसडीएम प्रदीप कुमार के माध्यम से महंगाई पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि देश में कोरोना संकट के कारण लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल तथा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। पिछले 3 महीनों में पेट्रोलियम पदार्थों में काफी वृद्धि की गई है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

पेट्रोल तथा डीजल का आंकड़ा 80 रुपये प्रति लीटर से बढ़ गया है। ब्लॉक कांग्रेस ने पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला भी जलाया। इस मौके पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र जार, कमल पठानिया सचिव प्रदेश कांग्रेस, कृष्ण चौधरी, पवन कालिया, सुभाष ढटवालिया, ज्योति खन्ना, वीना ठाकुर, राधा शर्मा, अनिल ठाकुर, विशाल राणा, भूपेंद्र ठाकुर, परमजीत शर्मा, मनजीत ठाकुर, रमेश चंद, मनु डोगरा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed