फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress made strategy for Lok Sabha elections

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Sat, 09 Mar 2024 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस नादौन की बैठक शुक्रवार को नादौन में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को उनके पद से हटाने के लिए भाजपा के सारे प्रयास विफल साबित हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा को हराने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही नादौन नगर पंचायत में सम्मी सोनी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि लोगों को प्रदेश में सुक्खू सरकार की ओर से किए जा रहे जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालने के लिए कार्यकर्ता अभी से डट जाएं। इसके लिए मजबूती से कार्य किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से नादौन विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए जारी किए बजट को लेकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिला महासचिव संतोष संधू, कमल कुमार कम्मी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना देवी, शम्मी सोनी, बीडीसी धर्मपाल चौधरी, कांता चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed