फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress leader bali attack on jairam govt

नगर निगम ही क्यों पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव भी पार्टी चिह्न पर हों : बाली

Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
congress leader bali attack on jairam govt
दड़ूही में पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली का स्वागत करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि केंद्र का बजट प्रदेश हित में बिल्कुल सही नहीं है। यह एक नकारा बजट है। प्रदेश में होटल और ट्रेवल कारोबार खत्म हो चुका है। इसे उभारने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। बाली ने कहा कि यह विषय कतई गंभीर नहीं है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा लेकिन, सबसे बड़ा प्रश्न है कि अगली सरकार चलेगी कैसे।
विज्ञापन

हिमाचल पर 65000 करोड़ रुपये का ऋण है। प्रदेश में 14.50 लाख बेरोजगार हैं। इनके लिए कोई भी नीति सरकार ने नहीं बनाई है। जीएस बाली रविवार को विकास खंड हमीरपुर की पंचायत समिति के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संजीव शर्मा के घर पर आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे। बाली ने कहा कि नगर निगम ही क्यों पंचायत समिति, जिला परिषद और नगर परिषद के चुनाव भी पार्टी चिह्न पर ही होने चाहिए। वह इसके पक्षधर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर बाली ने कहा कि वह कई बार भावुक हो जाते हैं, उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद हमेशा कांग्रेस पार्टी पर बना रहना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस में अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर बाली ने कहा कि चुने हुए विधायक, पार्टी और प्रदेश की जनता ही इस पर सही समय पर निर्णय लेगी। अभी इस बात पर चर्चा करने का कोई महत्व नहीं है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रघुवीर सिंह बाली, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने जिला हमीरपुर के नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों से मंत्रणा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार का 3 वर्ष का कार्यकाल काफी निराशाजनक रहा है। यह सरकार लोगों की उम्मीदों पर जरा भी खरा नहीं उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में नशा माफिया, खनन माफिया, महिला अत्याचार तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है लेकिन, रोजगार के साधन जुटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। कर्मचारियों के तबादले कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जाता है। बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा और मंडी को एकजुट करने के बयान देकर आए दिन मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। प्रदेश की जनता ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed