फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress is turning away thanks to disaster relief: Anurag

आपदा राहत पर धन्यवाद तो दूर मुकरने का काम कर रही कांग्रेस : अनुराग

Thu, 04 Jan 2024 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Congress is turning away thanks to disaster relief: Anurag
पट्टा वृत के कार्याकर्ताओं के साथ बैठक करते केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर। संवाद
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग राहत लेकर धन्यवाद कहना तो दूर मुकर रहे हैं। वह धन्यवाद लेना भी नहीं चाहते हैं। केंद्र में रहकर यह उनका कार्य है। हिमाचल की आवाज को केंद्र में बखूबी उठाया है। हमीरपुर दौरे के दौरान भिड़ा में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान पर पलटवार किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल को मिलने वाली राहत को लेकर सवाल उठाए थे। सीएम ने यह भी बयान दिया था कि भाजपा के सांसदों ने हिमाचल में आई आपदा के मसले को केंद्र में नहीं उठाया है। पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय में कुछ लोग राहत लेकर भी मुकर जाने का काम कर रहे है जोकि हास्यास्पद है। हिमाचल के साथ पीएम मोदी का बहुत लगाव है। एम्स, ट्रिप्पल आईटी, हाईवे, सेट्रल यूनिवर्सिटी, फोरलेन, रेलवे के साथ कई संस्थान देने काम केंद्र सरकार ने किया है। आपदा के समय पहले 862 करोड़ और दूसरी बार 633 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मनरेगा में हजारों करोड़ का प्रावधान के साथ 21 हजार घरों की मंजूरी दी है। यह सब हिमाचल के लिए पीएम मोदी सरकार ने दिया है लेकिन कांग्रेस को यह नहीं दिख रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अयोध्या जाने के लिए जिन लोगों को निमंत्रण मिला है वे ही जाएं। क्योंकि वहां पर अभी व्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी लोगों के अयोध्या के लिए जाने के लिए बाद में व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में भी लोगों को अयोध्या जाने का मौका मिलेगा। इसलिए इस समय निमंत्रण वाले लोग ही अयोध्या जाएं और जो नहीं जा पाएंगे वह घर में दीपक जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed