{"_id":"6a7cc5763fe2a0dcd0086d68","slug":"confusion-over-building-construction-rules-in-barsar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-204557-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में भवन निर्माण के नियमों पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में भवन निर्माण के नियमों पर असमंजस
Thu, 13 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बड़सर में भवन निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। टीसीपी एक्ट लागू होने के चलते भवन निर्माण से पहले नक्शा पास करवाना और संबंधित विभाग से अनुमति लेना जरूरी है, लेकिन नगर पंचायत में अभी तक टीसीपी विभाग के अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है।
इससे नियमों की पालना और उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई को लेकर असमंजस की स्थिति है। नगर पंचायत में फिलहाल कनिष्ठ अभियंता और सुपरवाइजर की तैनाती है, जबकि सचिव और क्लर्क प्रतिनियुक्ति पर हैं।
सचिव का कार्यभार नगर पंचायत भोटा को सौंपा गया है। कम्यूनिटी ऑर्गेनाइजर का पद भी रिक्त है। स्थानीय लोगों में राजेश कुमार, राकेश कुमार, पृथ्वी चंद, देशराज, मिंटू और शीला देवी आदि ने आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन
नगर पंचायत को हाल ही में दर्जा मिला है और अभी चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसके चलते निर्वाचित हाउस और उपविधियां (बायलॉज) भी तैयार नहीं हो पाई हैं। ऐसे में भवन निर्माण सहित अन्य मामलों में लोगों को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार है।