फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   conductor bitten

पुल से कार हटाने को कहा तो पीट दिया बस परिचालक

Thu, 27 Feb 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। परिवहन निगम के बस के परिचालक के साथ हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट करने वालों की पहचान दो सगे भाइयों जतिंदर और मदन निवासी गांव बेहा के रूप में हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित को गंभीर चोटें आने की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ से हमीरपुर वाया धनेटा रूट पर आ रही बस गत रविवार रात करीब 8:45 बजे धनेटा से हमीरपुर की ओर जा रही थी। तब धनेटा से आगे कुछ दूरी पर पुल के बीचों बीच एक कार खड़ी थी।
विज्ञापन

बस के परिचालक प्रेमचंद ने जब कार चालक जितेंद्र निवासी गांव वेहा को कार हटाने के लिए कहा तो जितेंद्र ने उसके साथ गाली गलौज करना आरंभ कर दिया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह परिचालक प्रेमचंद के साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी दौरान परिचालक व चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। धनेटा चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला शांत करवाया। जबकि प्रेमचंद ने शिकायत दर्ज करवाकर जितेंद्र पर मारपीट करने और बस रूट को काफी देर तक बाधित करने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि परिचालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। अब पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटों के कारण आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed