फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   college admission

छात्रों को राहत, हमीरपुर के कॉलेजों में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Tue, 14 Jul 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के राजकीय महाविद्यालयों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को कॉलेज प्रबंधन ने राहत दे दी है। जहां सोमवार को कॉलेज में दाखिले की स्थिति स्पष्ट नहीं थी, वहीं कॉलेज स्टाफ ने मेहनत कर मंगलवार को छात्रों को पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा दे दी है। इसके तहत डिग्री कॉलेज हमीरपुर के छात्र कॉलेज की वेबसाइट जीसी हमीरपुर डॉट ओआरजी पर लॉग इन कर इसके अंदर विभिन्न संकायों की पांच मेल आईडी पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह पांच मेल आईडी कॉलेज के पांच संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, बीबीए और बीसीए के लिए हैं। इन पर पंजीकरण कर छात्र अपने दस्तावेज स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण घर बैठे कर सकते हैं। इन मेल आईडी में कला संकाय के लिए जीसीएचएमआरयूजीआर्ट्स2020ऐट दरेटजीमेलडॉटकॉम और विज्ञान, वाणिज्य, बीबीए व बीसीए के लिए आर्ट्स की जगह छात्र को अपने अपने संकाय के नाम की आईडी खोलनी होगी और अपना पंजीकरण संबंधित संकाय में करवाना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को कॉलेज में दाखिले शुरू नहीं हुए थे। इस कारण जिलाभर के छात्र असमंजस में थे लेकिन अब छात्रों को हमीरपुर कॉलेज प्रबंधन ने राहत दी है। हर साल हमीरपुर कॉलेज में औसतन 3500 छात्र अध्ययनरत होते हैं। अब छात्रों का पंजीकरण 31 जुलाई तक होगा। इसके बाद प्रथम वर्ष के छात्रों की मेरिट सूची लगेगी। मेरिट सूची में आए छात्र अपने मूल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाए जाएंगे। इसके बाद पोर्टल पर मेरिट में आए पात्र छात्रों के दाखिले ऑनलाइन होंगे। अन्य वर्षों के छात्रों की रोलऑन आधार पर ही एडमिशन होगी। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल का कहना है कि छात्रों का पंजीकरण वेबसाइट पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं जिला के अन्य महाविद्यालयों नादौन, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर में भी छात्रों की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन मंगलवार को किसी भी छात्र ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। बुधवार से छात्रों का पंजीकरण होने की संभावना है। क्योंकि सोमवार को स्थिति स्पष्ट नहीं थी और मंगलवार दोपहर बाद ही पंजीकरण की स्थिति स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed