{"_id":"62cdb75907912275997054ed","slug":"cm-tour-bhoranj-hamirpur-hp-news-sml415034885","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को विधानसभा क्षेत्र भोरंज के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। बिजली बोर्ड उपमंडल भरेड़ी के तहत जाहू में 33केवी सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।
जल जीवन मिशन और नाबार्ड की चार पेयजल स्कीमों तथा जलशक्ति विभाग के विश्रामगृह का लोकार्पण करेंगे। विस क्षेत्र की मालिया सधरियाण पेयजल स्कीम और कुनाह खड्ड के तटीकरण का शिलान्यास होगा। लोक निर्माण विभाग के आवासीय और गैर आवासीय भवन का शिलान्यास करेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबोह, भोरंज कॉलेज में लाइब्रेरी भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र बधानी, भोरंज अस्पताल में कोविड केयर सेंटर भवन, 100 बिस्तरों के अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज की पांच विभिन्न स्तरोन्नत सड़कों का लोकार्पण करेंगे।