{"_id":"6265a106c7702d6a773e143e","slug":"cluster-gardens-have-been-installed-but-irrigation-facilities-are-not-available-hamirpur-hp-news-sml4067229108","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर बना बगीचे तो लगवा दिए पर नहीं मिल रही सिंचाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर बना बगीचे तो लगवा दिए पर नहीं मिल रही सिंचाई सुविधा
विज्ञापन
बलडूहक के किसान एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत लगाए पौधों की सिंचाई के लिए पानी ढोकर लाते ग्रामीण।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत उद्यान विभाग की ओर से बनाए गए क्लस्टरों में सिंचाई की सुविधा किसानों को नहीं मिल रही है। उद्यान विभाग ने क्लक्टर बनाकर ट्रायल के तौर पर एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसमें मौसम्बी, अमरूद आदि का बगीचा लगाने के साथ सिंचाई व्यवस्था भी जल शक्ति विभाग के माध्यम से करने की बात कही थी।
उद्यान विभाग ने जल शक्ति विभाग को सिंचाई व्यवस्था स्थापित करने के लिए 1.5 करोड़ की धनराशि भी उपलब्ध करवा दी थी, लेकिन अभी तक पानी की सुविधा कई जगह मुहैया नहीं हुई है। इससे गर्मी के मौसम में किसान परेशान हैं। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत बलडूहक के गांव मझोट में स्थापित क्लस्टर के किसानों में कमेटी प्रधान किशोरी लाल, उपप्रधान अमर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, सदस्य अनीता, उर्मिला अंजना आदि ने बताया कि जुलाई 2021 में उद्यान विभाग ने मौसम्बी के बगीचे को एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत स्थापित किया था।
जल शक्ति विभाग की ओर से वाटर टैंक बनाने में देरी के बाद बिजली बोर्ड से कनेक्शन न मिलने से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इसकी वजह से पौधे ठीक से विकसित नहीं हो पाए हैं। वर्तमान में तेज गर्मी पड़ने के कारण बगीचों में लगे पौधे सूखने लगे हैं। मजबूरन कमेटी के सभी किसानों को दूरदराज से पानी ढोकर बगीचे की सिंचाई करनी पड़ रही है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि अति शीघ्र बिजली का कनेक्शन देकर सिंचाई व्यवस्था की जाए। इस बारे में बिजली उपमंडल रंगस के अंतर्गत अनुभाग बलडूहक के कनिष्ठ अभियंता प्रभात सिंह ने बताया कि वह अभी तक साइट पर नहीं गए हैं और इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। शीघ्र ही अपने फोरमैन से पता करके मौका देखने के बाद ही इस बारे में कुछ कह सकता हूं।