फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cleanness

अनुबंध बढ़ाने की बजाय नए सिरे से होगा सफाई का टेंडर

Mon, 13 Jul 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के सभी 11 वार्डों में सफाई कार्यों को लेकर नए टेंडर की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सफाई ठेकेदारों द्वारा अनुबंध को आगे एक साल बढ़ाने जाने की मांग के बावजूद नगर परिषद नए सिरे से टेंडर अवार्ड करने जा रही है। नप ने पिछले वर्ष 28 लाख रुपये मासिक खर्चे पर सफाई का टेंडर अवार्ड किया था। जिसका नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन के पार्षद एवं व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान अनिल सोनी ने जमकर विरोध किया था।
विज्ञापन

उनके विरोध के बाद नगर परिषद ने करीब दस लाख रुपये कम कर इसे 18 लाख रुपये के मासिक खर्च पर ठेके पर आवंटित किया। अब सफाई कार्य का यह अनुबंध 31 जुलाई को खत्म हो रहा है। सफाई ठेकेदार अनुबंध बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पार्षद अनिल सोनी के विरोध के बाद अब नगर परिषद खुली बोली लगाकर शहर के सफाई कार्य को ठेके पर देने जा रही है। बीते एक वर्ष से शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। उधर, बीते माह ही नगर परिषद ने सब्जी मंडी और शिव मंदिर के समीप लोअर बाजार में पार्किंग स्थलों की नीलामी रखी थी। जिसमें सब्जी मंडी स्थित पार्किंग स्थल की ही बोली लगी। शिव मंदिर स्थित पार्किंग की आरक्षित दर काफी ज्यादा होने के चलते कोई भी व्यक्ति बोली नहीं लगा पाया। अब नगर परिषद शिव मंदिर स्थित पार्किंग स्थल की दोबारा से नीलामी करेगी। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि सफाई का एग्रीमेंट 31 मार्च को खत्म हो रहा है। अब नए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। वहीं पार्षद अनिल सोनी ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने की बजाय पूरी पारदर्शिता के अनुसार जनहित में कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed