{"_id":"5f3958098ebc3e3ca40a0bf1","slug":"civic-amenities-hamirpur-hp-news-sml3418617185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस अड्डा के दुकानदारों का दो माह का किराया हो सकता माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बस अड्डा के दुकानदारों का दो माह का किराया हो सकता माफ
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के तहत जिले के विभिन्न बस अड्डों के पास मौजूद निगम की दुकानों का दो माह का किराया माफ हो सकता है। दुकानदारों की मांग पर बस अड्डा विकास प्रबंधन प्राधिकरण व एचआरटीसी डिपो हमीरपुर ने एमडी को प्रपोजल भेजा है। प्रपोजल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में रखा जाएगा। इसमें इन दुकानदारों का किराया माफ करने संबंधी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि लॉकडाउन में दुकानें बंद रहीं और इनके संचालकों को आमदन भी नहीं हुई है। इसके मद्देनजर दुकानों का दो माह का किराया माफ होने की संभावना है।
बता दें कि एचआरटीसी हमीरपुर डिपो को इन दुकानदारों ने किराया माफ करने के लिए पत्र सौंपा है। जिसे एमडी को भेजा गया है। एचआरटीसी हमीरपुर के तहत जाहू, हमीरपुर और भोटा में 27 दुकानें हैं। इनसे माह का करीब दो लाख रुपये किराया प्राप्त होता है। इन दुकानों में से हमीरपुर में 13 दुकानें बाहर, चार अंदर और एक एचपीएमसी का बूथ, जाहू में एक एचपीएमसी का बूथ और भोटा में आठ दुकानें/रेहड़ी शामिल हैं। इन दुकानदारों ने दो माह का किराया माफ करने की मांग निगम प्रबंधन से की है। इस पर अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में यह मुद्दा रखा जाएगा। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि दुकानदारों की मांग पर प्रपोजल एमडी एचआरटीसी को भेजा गया है। आगामी निर्णय इसके बाद ही होगा।