{"_id":"5e33134f8ebc3e4ada3f0aa9","slug":"civic-amenities-hamirpur-hp-news-sml3227076179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए छह ग्रामीणों ने दान दी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए छह ग्रामीणों ने दान दी भूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत दांदडू निवासी कर्म चंद, विधि चंद, जय चंद, बिशन सिंह, ब्रह्मानंद और रमेश चंद ने दो कनाल भूमि लोक निर्माण विभाग बड़सर को दान दी है। लोहारमी, चरचेड़ी, खंगरू, साड़मी गांवों की लगभग एक हजार आबादी कई वर्षों से पक्की सड़क को तरस रही है।
स्थानीय गांववासियों को पक्की सड़क नहीं होने के चलते काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन छह दानी सज्जनों ने तहसील कार्यालय में जाकर लोक निर्माण विभाग के नाम 2 कनाल भूमि दान कर दी है। इससे पिछले 40 वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रहे एक हजार के करीब लोग अब पक्की सड़क की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। दो किलोमीटर संपर्क सड़क पिछले 40 वर्षों से पक्की नहीं हो पाई और खस्ताहालत में है। मलकीयत भूमि होने के चलते इसे पक्का नहीं किया जा रहा था। नई पीढ़ी के भविष्य की चिंता करते हुए छह दानी सज्जनों ने सराहनीय पहल करते हुए दो कनाल भूमि लोक निर्माण विभाग के नाम कर दी। उधर, ग्राम पंचायत दांदडू के प्रधान अशोक कुमार ने दानी सज्जनों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। प्रधान के अनुसार संपर्क सड़क को शीघ्र पक्का करवाया जाएगा।