{"_id":"5757fe8f4f1c1b6e1c9c51b9","slug":"cht-liable-if-migrant-s-children-remain-away-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रवासी बच्चे शिक्षा से वंचित रहे तो जवाबदेही सीएचटी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रवासी बच्चे शिक्षा से वंचित रहे तो जवाबदेही सीएचटी की
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
अप्रवासी बच्चे।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाइट प्रधानाचार्य एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने कहा कि देखने में आ रहा है कि अप्रवासी बच्चे स्कूलों में दाखिल नहीं है। अभिभावकों के स्कूल भेजने में रुचि नहीं लेने से ये बच्चे शिक्षा से वंचित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी प्राइमरी स्कूलों के मुख्य केंद्र शिक्षकों को आदेश दिए हैं कि अपने क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र मुख्य शिक्षक के अधिकार क्षेत्र के कोई भी बालक, बालिका शिक्षा से वंचित न रहें। यदि कोई बालक, बालिका शिक्षा से वंचित हैं तो उसकी जवाबदेही केंद्र मुख्य शिक्षक की होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद इसका निरीक्षण किया जाएगा। केंद्र शिक्षक के अधिकार क्षेत्र में बच्चों के शिक्षा से वंचित होने पर शिक्षक से जवाब तलब किया जाएगा।