{"_id":"5d9391518ebc3e013a3e44c6","slug":"chitta-captured-hamirpur-hp-news-sml3095303105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारली में युवक से 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारली में युवक से 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पुलिस ने गारली बाजार में एक युवक से 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पूर्व जिला मुख्यालय सहित सलौणी, भोरंज में भी पुलिस ने चिट्टा पकड़ा है। जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
मंगलवार दोपहर बाद गारली बाजार में घूम रहे कमल किशोर निवासी गांव कोटलू पर वहां पर मौजूद पुलिस की टीम को शक हुआ। शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास 1.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी व्यक्ति पंजाब में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे पर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। नशा बेचने और करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।