{"_id":"63a73acc97460b6bfe08a3e4","slug":"children-dance-a-lot-on-jingle-bell-jingle-bell-poem-hamirpur-hp-news-sml4318590116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिंगल बेल- जिंगल बेल कविता पर खूब झूमे बच्चेजिंगल बेल-जिंगल बेल कविता पर खूब झूमे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिंगल बेल- जिंगल बेल कविता पर खूब झूमे बच्चेजिंगल बेल-जिंगल बेल कविता पर खूब झूमे बच्चे
विज्ञापन
दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर शांता क्लाॅज की लाल रंग की वेशभूषा धा?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों और कॉलेजों में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। रविवार के दिन सार्वजनिक अवकाश के कारण अधिकतर स्कूलों और कॉलेजों में शनिवार को ही क्रिसमस मनाया गया। नन्हें बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए। वहीं, बड़े विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली आदि बनाकर क्रिसमस पर्व मनाया। वहीं, बाजार में छोटे बच्चे क्रिसमस ट्री खरीदते नजर आए। दुकानदारों ने 50 से 100 रुपये के बीच सांता क्लॉज की टोपी बेची।
डीएवी भड़ोली स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ से किया गया। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों, बच्चों और उनके अभिभावकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस विशेष अवसर पर हर कक्षा के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कक्षा नौवीं और 11वीं के बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री सजाओ अंतर सदनीय प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चारों सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गतिविधियों में दिव्यांशी, शाइना, सायरा, यवनिका, आरुषि, आयुषि, कृतिमा, निवृत्ति, तशिका, काजल, नैतिक, रजत, आरुषि सोंधी, संयम, दिव्यांशी लखनपाल, अंजलि शर्मा सहित अन्य प्रतिभागी भी शामिल रहे। वहीं, विजय वल्लभ शिक्षा महाविद्यालय में क्रिसमस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों की ओर से कार्ड मेकिंग, क्रिसमस ट्री मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इससे महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के चेयरमैन अजय जैन, वाइस चेयरमैन निर्मल जैन, सचिव आशीष जैन ने महाविद्यालय के अध्यापकों और छात्रों को इस दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमिता कौंडल, मोनिका ठाकुर, डोली, सपना, मंजू बाला, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, किड्स क्रेच प्लेबॉय सुजानपुर स्कूल, दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर, इंदिरा पब्लिक स्कूल भोटा, सलिकॉन मॉडल स्कूल सुजानपुर, परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल कक्कड़ियार में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लॉज की ड्रेस में जिंगल बेल कविता पर खूब झूमे।