फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   child and man died

टौणी देवी में बच्चे समेत दो की मौत, बीटेक की छात्रा गंभीर घायल

Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी क्षेत्र की बारीं पंचायत में दो दुर्घटनाओं में एक बच्चे की मौत हो गई तथा दूसरी घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की हृदयघात से मौत हो गई है।
विज्ञापन

टौणी देवी क्षेत्र में दो मौतों और युवती के गंभीर घायल होने से हर कोई सदमे में है। मिली जानकारी के अनुसार बारीं पंचायत के छत्रैल गांव में दो वर्षीय बच्चा आयुष ठाकुर पुत्र राजीव मलकानिया घर में खेल रहा था। अचानक वह घर की तीसरी मंजिल से खेलते-खेलते गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर पर गंभीर चोटें आई थी। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल टौणी देवी लाया गया, जहां से उसे हमीरपुर व उसके बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वीरवार सुबह उसे घर लाया गया, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर उसकी माता बेहोश हो गई तथा अन्य परिजन व ग्रामीण भी सदमे में हैं। काफी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी तथा बच्चे को अंतिम विदाई दी। पटवारी आशीष कौशल ने प्रभावित परिवार को सरकार व प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। इसी पंचायत के झनिक्कर गांव की शीतल कुमारी पुत्री विजय कुमार की चंडीगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गई। उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है तथा स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। चंडीगढ़ में वह बीटेक की पढ़ाई कर रही है तथा अब पढ़ाई पूरी होने वाली थी। तीसरी घटना में इसी पंचायत के बग्गी गांव के ईश्वर दास (67) की ह्दयघात से अचानक मौत हो गई। घर में तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनकी मौत हो गई। एक ही पंचायत के दो लोगों की मौत होने से हर कोई सदमे में है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, स्थानीय बीडीसी सदस्य प्रेम लता, पंचायत प्रधान बवीता चौहान, भाजपा नेता विजय बहल सहित अन्य ने इन घटनाओं पर दुख जताया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed