{"_id":"24ab517c409e9e99908892fee805516d","slug":"charas-catched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो तीन सौ ग्राम चरस के साथ एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो तीन सौ ग्राम चरस के साथ एक दबोचा
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत एनआईटी के समीप एक व्यक्ति से दो किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी मंगलवार सुबह करीब पौने 5 बजे कलंझड़ी से एनआईटी की तरफ एक बैग में चरस ले जा रहा था। आरोपी की पुलिस ने संदेह के आधार पर तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बरामद चरस के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को देर शाम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सदर थाना पुलिस की टीम मंगलवार सुबह गश्त पर थी। गश्त के दौरान करीब पौने 5 बजे पुलिस टीम एनआईटी के पास पहुंची। यहां एक व्यक्ति बैग लेकर कलंझड़ी से एनआईटी की तरफ जा रहा था। पुलिस को देख व्यक्ति घबरा गया और पीछे की तरफ भागने लगा। इसके चलते पुलिस को व्यक्ति पर संदेह के आधार पर पकड़ा और चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने चरस को सील कर कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी कमलेश ठाकुर उर्फ पप्पू पुत्र प्रकाश चंद निवासी पिपली डरबार, मंडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। यहां न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, एसपी अजय सिंह बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन