{"_id":"65cb5bf6a4a37f2a3302485a","slug":"changes-in-two-bus-routes-of-hrtc-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-121149-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के दो बस रूटों में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी के दो बस रूटों में बदलाव
विज्ञापन
बस में सवारियां न होने से घाटे में चल रहेे थे रूट
रूट में बदलाव से बढ़ रही बसों की प्रति किलोमीटर औसत
रूटों को सीधे किए जाने से कम समय में हमीरपुर और समैला पहुुंच रहे यात्री
समैला हमीरपुर और हमीरपुर संधोल बस रूटों को किया सीधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने यात्रियों की सुविधा और घाटे को ध्यान में रखते हुए दो बस रूटों में बदलाव किया है। इन रूटों को घाटे पर चलने वाले स्टेशनों से हटाया है। यह बस रूट हमीरपुर-समैला और हमीरपुर संधोल हैं। इन बस रूटों को कुछ स्टेशनों से हटा दिया है ताकि यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
हमीरपुर समैला बस भोटा से मनसूही की ओर मुड़ जाती थी और सौर में आकर निकलती थी। अब इस रूट को हटा दिया है। इस रूट पर सवारियां बहुत ही कम मिल पा रही थीं। इस रूट को सीधा करने से जहां यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में आसानी होगी वहीं उनके समय की भी बचत होगी। बस अब भोटा से सीधा सौर होते हुए झिंजकरी और उसके बाद पांडवीं होते हुए उखली के पास निकलेगी। इसके बाद बस समताना, धंगोटा होते हुए समैला मंदिर पहुंचेगी। इसके अलावा हमीरपुर संधोल बस रूट को अब चबूतरा रूट से हटा दिया है, ताकि संधोल तक जाने वाले यात्रियों को स्थानीय मार्गों से होते हुए न गुजरना पड़े। सरकार ने स्थानीय बस रूटों पर टेंपो ट्रेवलर चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला सड़क यातायात विभाग स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए परमिट प्रदान कर रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की सुविधा मिलेगी, वहीं ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस बस रूटों को बदलने से बसों की प्रति किलोमीटर औसत में भी सुधार होता हुआ दिख रहा है।
बाक्स
पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि हमीरपुर समैला बस रूट को मनसूही से हटा दिया गया है। अब यह बस सीधी सौर से उखली और वहां से धंगोटा होते हुए समैला तक चलेगी। हमीरपुर संधोल बस रूट में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों की परेशानी और डिपो को घाटे से उबारने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
संपादन देश राज अत्री