फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chandigarh via Dhaneta bus service started from Nadaun

नादौन से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 16 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh via Dhaneta bus service started from Nadaun
नादौन से चंडीगढ़ बस सेवा को हरी झंडी दिखाते एचआरटीसी के उपाध्यक्ष। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन से चंडीगढ़ के लिए वाया धनेटा पहली सीधी बस सेवा शनिवार को शुरू हो गई है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास के आयाम स्थापित हुए हैं। इसका परिणाम आज सामने देखने को मिल रहा है कि यह बस सेवा विधानसभा नादौन के बीचों बीच के क्षेत्रों को लाभान्वित करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज करवाने वाले रोगियों तथा उनके परिजनों को खास लाभ मिलेगा। बस से सुबह नौ बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बस चंडीगढ़ से नादौन के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल, विपन कुमार, नगर पंचायत के प्रधान तरुण कपिल, उपप्रधान योगराज, पवन शर्मा, निशांत शर्मा, मोहनी, सुनील शर्मा, हुकम सिंह, अर्पित सेठी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नादौन से चंडीगढ़ बस की समयसारिणी
नादौन से सुबह 4:15 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। बसारल गांव होते हुए बस सुबह 5 बजे धनेटा पहुंचेगी। यहां से बंगाणा होते हुए ऊना में 6:25 बजे पहुंचेगी। यहां से नंगल होते हुए सुबह 8:30 चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह यह चंडीगढ़ से दोपहर बाद 3:40 बजे वापस नादौन के लिए चलेगी। ऊना शाम 6:20 बजे और नादौन रात सवा आठ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed