फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaitra fair in Baba Balak Nath temple from March 12, roads in bad condition

हमीरपुर (हि. प्र.): बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मेले 12 मार्च से, सड़कें खस्ताहाल

Sun, 19 Feb 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक माह तक चलने वाले चैत्र माह के मेले 12 मार्च से शुरू हो रहे हैं। मेले शुरू होने में एक माह से भी कम समय शेष रहा है लेकिन विधानसभा क्षेत्र बड़सर में सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के बैरियर नंबर एक के पास कई महीनों से सड़क धंसी हुई है। जिस कारण स्थल पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

यह सड़क पिछले चार माह से धंसी हुई है लेकिन विभाग इसका मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। 23 दिन बाद बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह मेले शुरू होने वाले हैं, ऐसे में बाबा बालक नाथ मंदिर में रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालु बसों, गाडिय़ों, ट्रकों में बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसेे की अंदेशा बनी रहती है। स्थानीय लोगों राजेश, सुमित, विजय पाल, लेखराज और अमनदीप आदि ने कहा कि बाबा के दरबार में हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क खस्ताहाल है जिस कारण वहां कोई भी हादसा हो सकता है। इस बारे एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed