फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaitra Fair: Baba Balak Nath Temple divided into five sectors

चैत्र मेलों को लेकर पांच सेक्टरों में बांटा बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र

Thu, 17 Feb 2022 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Fair: Baba Balak Nath Temple divided into five sectors
दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त हमीरपुर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मास मेले के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधीश और बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की आयुक्त देवाश्वेता बनिक ने दियोटसिद्ध में प्रशासनिक, पुलिस, विभागों के अधिकारियों और बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक करके मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों और न्यास के गैर सरकारी सदस्यों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कोविड-19 से संबंधित नियमों और सावधानियों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी प्रबंधों विशेषकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और इसके आस-पास के पूरे क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। मेला अधिकारी, मेला पुलिस अधिकारी और मेला चिकित्सा अधिकारी के अलावा पांचों सेक्टरों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी की नियुक्तियां की जाएंगी। इस पूरे इलाके में लगभग 150 पुलिस कर्मचारियों और 175 महिला एवं पुरुष होमगार्डों की तैनाती होगी। मेले के लिए विशेष रूप से कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जोकि 24 घंटे कार्यशील रहेगा। इस दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं के दर्शानार्थ 24 घंटे खुला रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंदिर परिसर और महत्वपूर्ण स्थलों पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच करें। अगर इनकी मरम्मत और कुछ नए कैमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही है तो उसे भी मेला आरंभ होने से पहले ही पूरा कर लें। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार करें। पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान चिह्नित करें। अग्निशमन और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को हाइड्रेंटों का निरीक्षण करने तथा बिजली बोर्ड के अधिकारियों को मंदिर परिसर में लाइनों की मरम्मत के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनिक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग की एक टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को न्यास की ओर से टैक्सी सेवा दी जाएगी। उन्होंने आरटीओ को शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक टैक्सी का किराया निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने प्रबंधों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में एडीएम जितेंद्र सांजटा, डीएसपी शेर सिंह ठाकुर, होमगार्ड के कमांडेंट सुशील कुमार कौंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed