{"_id":"628fc72bbf5f0d16f25b316c","slug":"chairman-s-chair-hamirpur-hp-news-sml4101574126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद के खिलाफ अविश्वास पारित हो गया है। इसके बाद नगर परिषद का अध्यक्ष पद खाली हो गया है।
वीरवार को एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 9 वार्ड पार्षदों में भाजपा के निर्वाचित 5 पार्षदों और तीन मनोनीत पार्षदों ने हिस्सा लिया, जबकि नप अध्यक्ष बीना धीमान समेत कांग्रेस के चारों पार्षद बैठक से अनुपस्थित रहे।
अब अब दो-दो साल के फार्मूले पर नप में नया अध्यक्ष बनेगा। नगर परिषद में कुल 9 वार्ड हैं। जिनमें पांच में भाजपा शासित, जबकि चार कांग्रेस समर्थित पार्षद हैं। रोस्टर के अनुसार नप अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। बीते वर्ष भाजपा से दो महिला पार्षद इस वर्ग से अध्यक्ष पद की दावेदार थीं। इस कारण अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा समर्थित एक महिला पार्षद ने अपनी नाराजगी जताते हुए कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर अध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में डाल दिया था।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित पार्षद की बदौलत कांग्रेस समर्थित वार्ड नंबर 8 की पार्षद वीना धीमान अध्यक्ष पद पर विराजमान हो गई थीं। नियमों के अनुसार एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस साल फरवरी माह में जैसे ही नगर परिषद का एक साल का कार्यकाल पूरा हुआ तो भाजपा के भीतर अध्यक्ष को हटाने की मुहिम शुरू हो गई। एक माह पहले भाजपा के 5 पार्षदों ने मिलकर जिला उपायुक्त को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। वीरवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक नागरिक डॉ. हरीश गज्जू की अध्यक्षता में यहां बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की ओर से वार्ड नंबर एक की पार्षद सविता महाजन, वार्ड नंबर 2 की शकुंतला देवी, वार्ड नंबर पांच की नीता सुड़ियाल, वार्ड नंबर 6 की सुनीता कुमारी और वार्ड नंबर सात के पार्षद एवं उपाध्यक्ष पवन कुमार के अलावा मनोनीत पार्षदों में टीआर कश्यप, लता ठाकुर और अनीता मेहरा ने भाग लिया। जबकि कांग्रेस समर्थित पार्षद गैर हाजिर रहे। इसके चलते ध्वनि मत से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। अब अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आने वाले दिनों में बैठक का आयोजन होगा। उधर, अध्यक्ष पद पर अविश्वास पारित होने के साथ ही भाजपाइयों ने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे भी छोड़े। सभी पार्षदों ने सर्वसहमति से 50-50 फार्मूले से नया अध्यक्ष चुनने पर सहमति प्रकट की है।