{"_id":"54227b5cb40f5dbf02ee52a8ea6eef59","slug":"cctv-to-be-indiuced-at-hamirpur-iti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर आईटीआई में लगेंगे 22 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर आईटीआई में लगेंगे 22 सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आईटीआई हमीरपुर अब तीसरी आंख के पहरे में रहेगी। संस्थान प्रबंधन ने आईटीआई में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। संस्थान में बाइस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे आईटीआई के अंदर हो रही सभी गतिविधियों की जानकारी मिल सके। साथ ही, बाहरी लोगों पर भी सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से आईटीआई प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। जल्द ही आईटीआई भवन तीसरी आंख के पहरे में होगा। आईटीआई में छात्रों की पढ़ाई पर भी सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
अध्यापक को भी अध्यापन का कार्य मन लगाकर करना होगा। समय पर अपनी कक्षा में नहीं पहुंचने पर संबंधित अध्यापक से भी कारण पूछा जाएगा। वहीं, छात्रों पर भी नजर रहेगी। पहले यह संस्थान महज कन्या आईटीआई था। वर्तमान में आईटीआई में लड़के-लड़कियों प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस समय करीब आधा दर्जन ट्रेड आईटीआई में चल रहे हैं। आईटीआई के साथ वर्कशाप में भी सीसीटीवी कैमरे लेंगे। आईटीआई में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। बाहरी तत्वों पर भी नजर रहेगी।
- अजय गुलेरिया, प्रधानाचार्य, आईटीआई, हमीरपुर