फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car falls into deep gorge in Bhoranj's palace, driver dies

भोरंज के महल में गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Sun, 22 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Car falls into deep gorge in Bhoranj's palace, driver dies
Car falls into deep gorge in Bhoranj's palace, driver dies
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते महल गांव में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 37 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

अरुण वर्मा और अजय कुमार निवासी गांव कनकरी शनिवार देर रात को ताल से महल की ओर जा रहे थे। कार अरुण वर्मा चला रहा था। महल से करीब एक किलोमीटर पीछे कार गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान अजय कुमार कार से छिटक कर बाहर गिर गया और बेहोश हो गया, जबकि अरुण कार समेत गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन

हादसे का पता रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लगा। जब अजय कुमार को होश आया और उसने अपने गांव के लोगों को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने जब नजदीक जाकर देखा तो अजय घायल हुआ था, जबकि अरुण कुमार की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे व माता-पिता छोड़ गया है। थाना प्रभारी भोरंज छोटा राम ने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed