{"_id":"6255b93cffd7c302eb2a386a","slug":"car-driver-who-ran-away-after-hitting-a-man-on-a-walk-arrested-hamirpur-hp-news-sml4055186129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर पर गए व्यक्ति को टक्कर मारकर भागने वाला कार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर पर गए व्यक्ति को टक्कर मारकर भागने वाला कार चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बाईपास हमीरपुर पर सोमवार तड़के वाहन की टक्कर के कारण सैर पर गए व्यक्ति की हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। आरोपी की पहचान जिला कांगड़ा के चढ़ी गरोह निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त केसर सिंह अपने एक अन्य साथी कश्मीर सिंह के साथ सोमवार को सुबह की सैर पर निकले थे। इस दौरान बाईपास हमीरपुर पर एक तेजरफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से वाहन सहित फरार हो गया। वहीं, केसर सिंह को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बारे में आसपास की दुकानों की सीसीटीपी फुटेज खंगाली और आरोपी तक पहुंची। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार को कब्जे में लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।