{"_id":"4c7428b0133fbb6c7a5fbad8733c43ec","slug":"car-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पुली से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पुली से टकराई
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत बडैहर में एक कार अनियंत्रित होकर पुली से टकरा गई है। हादसे में कार सवारों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी बडैहर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को वह और मदन लाल पुत्र भागीरथ, पंकज कुमार पुत्र रसील चंद वडैहर गाड़ी में जाहू बाजार से रात करीब एक बजे घर वापस आ रहे थे। तो वम्म रोड से आगे सुलगवान सुपर हाईवे जाहू में उनकी गाड़ी पुली से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में उसे और मदन लाल, पंकज कुमार को शरीर पर चोटें लगी हैं। दुर्घटना कार चालक पंकज कुमार पुत्र रसील चंद निवासी बडैहर की लापरवाही से हुई। एसपी अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन