बड़सर(हमीरपुर)। त्रिशूल कैंटीन बड़सर में पूर्व सैनिक अब महीने में एक बार ही सामान ले सकेंगे। भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए कैंटीन में यह व्यवस्था की है। इसके लिए आधारकार्ड भी साथ में जरूरी होगा। कैंटीन प्रबंधक कर्नल डीएस पटियाल ने लोगों से आग्रह किया है बार-बार कैंटीन न आएं। एक दिन में 50 लोगों को ही सामान मिल पाएगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सामान मिलेगा। सामान लेने के लिए दिन तय कर दिए गए हैं। 23 जुलाई को बड़सर और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र, 24 जुलाई को मैहरे, बणी, जोल, कनोह और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र। 25 जुलाई को बिझड़ी, समताना और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र। 27 जुलाई को चकमोह, गारली और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र, 28 जुलाई को रैली, जलाड़ी और महारल के साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र। 29 जुलाई को धनेड़, कुधार और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र, 30 जुलाई को भोटा, सलूणी और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र। 31 जुलाई को धनेटा, टिप्पर, दांदड़ू और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र, एक अगस्त को कोहडरा, भूढान, लठियाणी और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र। तीन अगस्त को धुंधला, बंगाणा और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र, चार अगस्त को कोट, पीपलू और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र, 5 अगस्त को शाहतलाई, नघियार, हरसौर, चैैंबे और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र व 6 अगस्त को गलोड़, हरेटा, गाहलियां और साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सामान मिलेगा।