{"_id":"6a215c73abd20b3a7108e95b","slug":"candidates-are-not-showing-interest-in-removing-posters-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-195872-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पोस्टर हटाने में रुचि नहीं दिखा रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पोस्टर हटाने में रुचि नहीं दिखा रहे प्रत्याशी
विज्ञापन
गलोड़ क्षेत्र मे चुनाव में खड़े प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए पोस्टर। संवाद
पोस्टर हटाने में रुचि नहीं दिखा रहे प्रत्याशी
कई जगह फैला कचरा, गंदगी का आलम
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। पंचायती राज चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर और पंफ्लेट अभी तक नहीं हटाए गए हैं। चुनाव के समय प्रत्याशियों ने जगह-जगह पोस्टर लगा रखे हैं। प्रशासन की ओर से भी इन प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी सामग्री हटाने के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान लगाए गए पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स और पर्चे सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों और स्कूल परिसरों में बिखरे पड़े देखे जा सकते हैं। जिन सरकारी स्कूलों और भवनों को मतदान केंद्र बनाया गया था, वहां भी सफाई व्यवस्था की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है। चुनाव बीत गए, परिणाम आ गए, विजयी उम्मीदवारों के जुलूस भी निकल गए, लेकिन लोकतंत्र के इस उत्सव का कचरा अब भी जनता की आंखों में चुभ रहा है।
लोगों का कहना है कि प्रशासन को सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीरता दिखाते हुए कदम उठाने चाहिए। एक सप्ताह के भीतर इनकी सफाई करवानी चाहिए। अगर कोई प्रत्याशी अपने बैनर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि एक तरफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं वहीं धरातल पर प्रशासन ही सफाई व्यवस्था के लिए गंभीर नहीं है।
चुनाव के बाद प्रत्याशियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने पोस्टरों को हटा दें। अगर प्रत्याशी ऐसा नहीं कर रहे हैं तो संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों को पंफ्लेट और पोस्टरों को हटाने के निर्देश जारी करें। -राजेश कुमार, बीडीओ बड़सर