फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Campaign to repair black spots in the district in trouble

हमीरपुर (हि. प्र.): जिले में ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने की मुहिम खटाई में

Sun, 19 Feb 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त कर सड़कों की हालत सुधारने की मुहिम सरकार बदलते ही खटाई में पड़ गई है। जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां हथली खड्ड मोड़ और नादौन चौक सड़क के स्तरोन्नयन को लेकर बड़े स्तर पर योजना बनाई गई थी। पुलिस और जिला प्रशासन की बैठकों में भी ब्लैक स्पॉट को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है। बढ़ते यातायात के चलते इन दोनों जगहों पर अकसर दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सितंबर, 2022 में लोक निर्माण विभाग हमीरपुर ने हथली खड्ड मोड़ को खुला करने और नादौन चौक से लेकर मिल्खी राम पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाने को लेकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी। डीपीआर के बाद लोक निर्माण विभाग ने इन दोनों कार्यों के टेंडर भी जारी किए। साढ़े चार माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक इन दोनों जगह पर टेंडर के मुताबिक काम शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हथली खड्ड के समीप मोड़ को चौड़ा करने के लिए विभाग ने सात लाख रुपये और नादौन चौक पर फुटपाथ और निकासी नालियों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया गया था। साथ ही निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को निर्धारित समय अवधि के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नादौन चौक पर विभाग ने अतिक्रमण हटाया था। लेकिन आगे के काम शुरू न होने के चलते समस्य ज्यूं की त्यूं बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों ने कार्य जल्द पूरा करने की उठाई मांग
शहरवासियों सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप सिंह, विकास शर्मा, अभिषेक, ओम प्रकाश और अजय ठाकुर ने विभाग से प्राथमिकता के आधार पर इन दोनों स्थल पर लंबित कार्यों को पूरा करवाने की मांग की है।


मैंने कुछ समय पहले ही यहां ज्वाइन किया है। मामले की रिपोर्ट लेकर जल्द आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दीपक कपिल, उधर, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed