{"_id":"5db1f1368ebc3e015a224809","slug":"by-election-hamirpur-hp-news-sml3120411108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के 33 पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के 33 पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव 17 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हरिकेश मीणा ने पंचायती राज उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिले में होने वाले उपचुनावों में 2 प्रधान, 5 उपप्रधान तथा 26 पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। उपचुनाव के चलते 21 अक्तूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उपचुनाव के लिए 1, 2 और 4 नवंबर को प्रात: 11 बजे से शाम 3 तीन तक संबंधित पंचायतों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की समीक्षा 5 नवंबर को होगी।
7 नवंबर को शाम 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 नवंबर को प्रात: 7 बजे से सायं 3 बजे तक होंगे। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने विकास खंडों में मतदान केंद्रों के नाम प्रकाशित करने के लिए खंड विकास अधिकारी हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन, बिझड़ी, बमसन और भोरंज को प्राधिकृत किया है। साथ ही बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर उन्हें उप-चुनाव के लिए आवश्यकता अनुसार सहायक रिर्टनिंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी नियुक्त करने के लिए प्राधिकृत किया है।
इन पंचायतों और वार्डों में होंगे उपचुनाव
विकास खंड हमीरपुर की कुठेड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-1 कुठेड़ा में, ग्राम सभा बस्सी झनियारा के वार्ड 2 मोहण रियालड़ी में, ग्राम सभा टिब्बी के वार्ड नंबर 4 चलोखर में, सुजानपुर की ग्राम पंचायत खैरी के वार्ड 2 थाती अलोहियां, पंचायत सपाहल के वार्ड 5 डूहक तथा वार्ड 6 पीपल गाहरा में उपचुनाव होंगे। बमसन ब्लॉक की पंचायत बफड़ी तथा लंबलू में उपप्रधान, पंचायत पंधेड़ के वार्ड नंबर-1 पंधेड़, भटेड़ के वार्ड-1 बकन्यार, पंचायत चारियां दी धार के वार्ड-5 बड़ोह तथा पंचायत चमनेड़ के वार्ड-7 पट्टा झमरेड़ा, नादौन ब्लॉक की पंचायत मण तथा ग्राम पंचायत नौहंगी में उप-प्रधान, पन्याली के वार्ड 3 सुकराला, वार्ड 5 बलोह, पंचायत कमलाह के वार्ड 3 कमलाह, पंचायत भदरूं के वार्ड 4, पंचायत मण के वार्ड 2 जंगलू तथा पंचायत सपड़ोह के वार्ड 6 के उपचुनाव होंगे। बिझड़ी ब्लॉक की पंचायत ज्योली देवी, सौर में प्रधान, दांदड़ू के उपप्रधान, पाहलू के वार्ड 1 काथला पोरला, कनोह पंचायत के वार्ड 2, पंचायत दंदवीं के वार्ड 4 सरयाना, पंचायत बड़सर के वार्ड 2 तथा पंचायत बल्ह विहाल के वार्ड 4 विहाल, भोरंज ब्लॉक की पंचायत मन्वीं के वार्ड 4 लग, पंचायत भोरंज के वार्ड 6 भोरंज बुहला, पंचायत मुंडखर के वार्ड 1 जमली प्लासी तथा पंचायत भकेड़ा के वार्ड 3 भकेड़ा में संबंधित पंचायतों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र भरे जाएंगे।