{"_id":"68bb320ac61e3a13bb078d79","slug":"buses-are-not-going-from-patta-ladrour-to-amritsar-passengers-are-upset-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-165855-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अमृतसर के लिए पट्टा लदरौर से नहीं जा रही बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अमृतसर के लिए पट्टा लदरौर से नहीं जा रही बस, यात्री परेशान
Sat, 06 Sep 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की बस पट्टा, लदरौर से अमृतसर नहीं जा रही है। पिछले पांच दिन से यह स्थिति बनी हुई है। इस कारण यहां पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
घुमारवीं से अमृतसर जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुबह 9:00 बजे पट्टा से होते हुए अमृतसर जाती है। कुछ दिनों से यह सेवा बंद है। बस सुविधा नहीं मिलने के कारण होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर जाने वाली सवारियों को दो से तीन बसें बदलकर अमृतसर के लिए बस मिल रही है। इसके बाद अमृतसर के लिए 11:00 बजे बस जाती है। यात्रियों को बस के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं, यात्रियों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से मांग की है कि पुन: इस बस सेवा को शुरू किया जाए। यात्रियों ने बताया कि बस सेवा नहीं मिलने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के आरएम विवेक लखनपाल ने बताया कि मामला ध्यान में है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण बसें नहीं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य होते ही बस को निर्धारित रूट पर भेज दिया जाएगा। निगम प्रबंधन यात्रियों को बेहतर बस सेवाएं देने के लिए प्रयासरत्त है।