फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Build new bridges in Gudhvin and Jamli first, then demolish the old ones: Ashish

गुधवीं और जमली में नए पुल पहले बनाएं फिर पुराने गिराएं : आशीष

Fri, 19 Sep 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Sep 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर और मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत दो पुलों के निर्माण से पहले पुराने पुलों को डिस्मेंटल न करने की मांग की है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो नए पुल 9 मीटर सिंगल जमली खड्ड और 19 मीटर गुधवीं खड्ड पर बनाया जाना प्रस्तावित है। यह हमीरपुर से जाहू वाया लंबलू रूट के लिए एकमात्र सड़क पर बनने प्रस्तावित हैं जिसमें से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग स्वीकृत नए दो पुलों का निर्माण करने के बाद ही यहां पहले से मौजूद पुराने पुलों को डिस्मेंटल करे। यदि पुराने पुलों को डिस्मेंटल करने के बाद नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा तो इस सड़क से गुजरने वाले हजारों वाहनों के लिए यातायात बाधित हो जाएगा। पुलों के निर्माण के लिए पहले साथ लगती भूमि का अधिग्रहण किया जाए, तत्पश्चात इस भूमि पर नए पुल बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना भाग- 3 के तहत हमीरपुर से जाहू वाया लंबलू सड़क के विस्तारीकरण का कार्य धीमा चला हुआ है। निर्धारित अवधि में इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने मांग उठाई है कि विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार को इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed