फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Budget released three months in advance for school activities

Hamirpur (Himachal) News: स्कूली गतिविधियों के लिए तीन महीने पहले ही बजट जारी

Tue, 13 Jun 2023 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए इस बार बजट का आवंटन तीन महीने पहले ही हो गया है। जून महीने में ही बजट मिल जाने से स्कूलों में समय पर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। इससे पहले हर वर्ष स्कूलों को बजट सितंबर-अक्तूबर में जारी होता था।
विज्ञापन


पहली बार ऐसा हुआ है कि यह बजट निर्धारित समय से पहले स्कूलों में पहुंचा है। शिक्षा खंड सुजानपुर के अंतर्गत करीब पांच दर्जन प्राथमिक स्कूल आते हैं। इन सभी स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसीसी द्वारा संचालित किया जाता है। शिक्षा खंड सुजानपुर के प्राथमिक स्कूलों का वार्षिक बजट करीब 21 लाख रुपए है जो प्रतिवर्ष आता है। इस बार यह बजट जून में ही खंड शिक्षा अधिकारी के पास पहुंच गया है। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी देशराज ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों को मिलने वाला बजट राज्य सरकार ने करीब तीन माह पहले ही जारी कर दिया है। जून महीने में जारी हुआ बजट अब तक सितंबर और अक्तूबर के मध्य पहुंचता था। उधर, शिक्षा खंड सुजानपुर के प्राथमिक बीआरसीसी सुरेश ठाकुर ने कहा कि बजट राशि जल्द जारी होने से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का समय पर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed