{"_id":"5f0de05c8ebc3e638045fbbf","slug":"budget-hamirpur-hp-news-sml3383825123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप हमीरपुर का 14.78 करोड़ का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप हमीरपुर का 14.78 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें नगर परिषद का वार्षिक बजट पारित किया गया। इस दौरान वर्ष 2020-21 के लिए नप का अनुमानित बजट 14 करोड़ 78 लाख 2 हजार 51 रुपये पारित किया गया। इसमें वर्ष 2020-21 में करीब 12 करोड़ 79 लाख 8 हजार 157 रुपये खर्च का अनुमान है। वर्ष 2019-20 में शुद्ध आय बकाया सहित 14 करोड़ 17 लाख 77 हजार 617 रुपये है। इसमें से 11 करोड़ 85 लाख 24 हजार 290 रुपये खर्च होने का अनुमान है। जबकि वर्ष बजट 2019-20 और अनुमानित बजट 2020-21 में किसी प्रकार का घाटा नहीं है।
इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन की अवधि में मंदी की मार के चलते नप क्षेत्र के सभी निवासियों का दो माह का कूड़ा शुल्क माफ किया जाएगा। इसमें नगर परिषद निवासी व दुकानदार शमिल हैं। हर माह देय कूड़ा शुल्क को नप ने लॉकडाउन की अवधि के दो माह माफ कर दिया है। इसके साथ ही सफाई के ऑनलाइन टेंडर के बारे भी बैठक में चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप बजाज, पार्षद अश्वनी कुमार शर्मा, संदीप भारद्वाज, राजू चौधरी व अनिल चौधरी समेत अन्य पार्षद व कर्मचारी मौजूद रहे। नप के कार्यकारी अधिकारी केएल ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए अनुमानित 14 करोड़ 78 लाख दो हजार 51 रुपये का बजट पारित किया गया। इस बजट में से 12 करोड़ 79 लाख 8 हजार 156 रुपये खर्च का अनुमान है। खर्च में 20 फीसदी राशि शहरी गरीब बस्तियों पर खर्च की जाएगी। नई सोलर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। सभी चौकों की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। जिन गलियों में टाइलें नहीं हैं, वहां टाइलें बिछाई जाएंगी। नप क्षेत्र में गोसदन बनाया जाएगा। कूड़ा शुल्क में दो माह की छूट दी गई है।